Jakhu temple shimla himachal pradesh

शिमला की सात पहाड़ीयाँ हिमाचल प्रदेश की वर्तमान राजधानी शिमला जोकि कभी गर्मीयों में भारतवर्ष की राजधानी हुआ करती थी। यही संसार का शहरी जंगल है। जहाँ शिमला का इतिहास और विरासत का एक विशाल राशि-आसुत किया गया है, तथा वहीं शिमला सात पहाड़ियों से गिरा हुआ है। उनमें से एक पहाड़ी कामना देवी को समर्पित है, और उसे प्रोस्पेक्ट हिल से जाना जाता है। सातों पहाड़ियों में सब से ऊँची पहाड़ी २४५५ मीटर है। जाखु पहाड़ी शिमला के उपर एक ताज की तरह शोभित है। पहाड़ी के उपर एक छोटा सा सुंदर मंदिर, ऎसा लगता है कि, जैसे ताज पर रूबी जड़ा हो। पहाड़ी के उपर पहुँचने तक, १.५ कि.मी. की चढ़ाई रिज़ से ही शुरू हो जाती है। 




श्री ह्नुमान मंदिर जाखू पहाड़ी श्री हनुमान मंदिर, शिमला, हिमाचल प्रदेश, Hanuman Mandir Jakhoo hills, Himachal Pradesh हनुमान मंदिर जिसे ताज पर रूबी की तरह देखा जाता है, वो भगवान हनुमान को समर्पित है। पहाड़ी की चोटी पर, मंदिर के पास कई बंदरों द्वारा स्वागत किया जाता है। वे आगंतुकों से 'प्रसाद' पाने के लिए आगंतुकों पर चाल खेलतें हैं। जैसे कि एक चप्पल ही उठा लेना, आगंतुकों का चश्मा दूर ले जाना, थैला दूर रख देना, इत्यादि। लेकिन आगंतुकों से प्रस्तुत 'प्रसाद' पाने के बाद, बिना कोई नुकसान के, आगंतुकों का सामान लौटा देतें हैं। 

यह पूजा स्थल, अनादिकाल से विद्यमान है, उन्नीसवीं सदी के आरम्भ में ब्रिटिशरस ने गर्मियों के लिये एक शहर के रूप में अन्नाडेल को विकसित किया था। वर्तमान मंदिर का निर्माण हिमाचल प्रदेश में प्रचलित वास्तुकला के अनुसार वर्ष 1920 के दौरान करवाया गया था। इस जगह वर्ष 1837 में एक स्थायी संरचित मंदिर का निर्माण पूजा के लिये किया गया था। 

दिव्य चरित्र इस जगह पूजास्थल बनने के पीछे दो किवदंतीयाँ प्रचलित हैं। 

पहली किवदंती अनुसार, यह घने जंगलों की पहाड़ी की चोटी, (अभी भी यह वन घना है) जिसे भगवान हनुमान ने देखा, जब वो संजीवनी वूटी की खोज में आकाश मार्ग से उड़कर हिमालय पर्वत को जा रहे थे। संजीवनी वूटी, श्रीलंका युद्धभूमि में मुर्छित लक्ष्मण को जीवित करने के लिये अत्यंत आवश्यक थी। हनुमानजी संजीवनी वूटी मिलने की आशा से यहाँ ठहरे थे। 

दुसरी किवदंती अनुसार, वह संजीवनी वूटी की खोज में आकाश मार्ग से उड़कर हिमालय की ओर जाते हुये, उनकी खड़ाऊँ इस स्थान पर गिर गई थी। यह हनुमान मंदिर, पागल बना देने वाली भीड़-भाड़ से दूर, सुंदरता से परिपूर्ण और शांत वातावरण में स्थित है। यहाँ की स्वच्छ एवं तेज हवा का बहाव आपकी सारी सांसारिक चिंताओं को भूला देगा, तदुपरान्त आप भगवान हनुमान के पिता वायुदेव केसरी का शुक्रिया अदा करेंगे। यहाँ आप मन की शांति पाने के लिए घंटो ध्यान कर सकतें हैं। जो भी घुमने के लिये शिमला आता है, वो इस मंदिर को देखने जरूर जाता है। इस स्थान से सुर्योदय एवं सुर्यास्त विशेषकर वर्षा रितु में बड़ा मनमोहक होता है। और यह जीवन भर के लिये एक अनोखी याददाशत बन जाता है। 

आइए इस मंदिर के भक्ति और प्रेमभाव से दर्शन करके, आंतरिक शांती और सकुन पायें।

No comments:

Post a Comment